तेजस्वी के ‘रमीज’ कौन? रोहिणी आचार्य के धमाकेदार आरोपों से सियासत गरम!…

Ritu Raj

बिहार चुनाव नतीजों के तुरंत बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के अचानक लिए गए फैसले ने सियासत में हलचल मचा दी है। रोहिणी ने परिवार और राजनीति दोनों से दूरी बनाने का ऐलान करते हुए सबको हैरान कर दिया। लेकिन इससे भी बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ जब उन्होंने इसके पीछे दो लोगों रमीज और संजय यादव के दबाव का आरोप लगाया। अब चर्चाओं का केंद्र यही है कि आखिर यह रमीज कौन है, जिसके नाम ने RJD परिवार और बिहार की राजनीति में नई उथल-पुथल पैदा कर दी है।

रोहिणी आचार्य के आरोपों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही बन गया है कि आखिरकार रमीज हैं कौन? जानकारी के अनुसार रमीज उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले हैं और वहाँ के पूर्व सांसद जहीर के दामाद भी हैं। तेजस्वी यादव से उनकी दोस्ती कोई नई नहीं है; क्रिकेट के दिनों से ही दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। रमीज की पहचान अब तक सीमित दायरे में ही रही थी। बिहार की राजनीति में उनका नाम शायद ही किसी ने सुना हो, क्योंकि वे सार्वजनिक तौर पर बहुत कम दिखाई देते थे। हाँ, कुछ तस्वीरों में तेजस्वी के साथ उनकी मौजूदगी जरूर नजर आई, लेकिन उनकी भूमिका और पृष्ठभूमि हमेशा लो-प्रोफाइल ही रही। अब रोहिणी के आरोपों ने उन्हें अचानक सुर्खियों के केंद्र में ला खड़ा किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संजय यादव को लेकर लालू परिवार में पहले से ही मतभेद और आरोपों का सिलसिला चलता रहा है, और अब रोहिणी आचार्य के इस खुलासे ने एक बार फिर माहौल गर्म कर दिया है। संजय यादव के साथ-साथ रमीज का नाम आना नई राजनीतिक हलचल का संकेत देता है। बिहार चुनाव के नतीजों के बीच परिवार की इस अंदरूनी उथल-पुथल ने RJD खेमे में नई चर्चा छेड़ दी है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि रोहिणी के इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया मिलती है और इसका राजनीतिक असर कितना गहरा होता है।

Share This Article