शपथ समारोह से ठीक पहले BJP में बड़ा फेरबदल! बिहार अध्यक्ष पद पर किसे मिलेगी कमान?…

Ritu Raj

नीतीश कुमार की नई सरकार के शपथ ग्रहण के बीच बिहार बीजेपी से भी एक अहम जानकारी सामने आई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में जल्द बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। दरअसल, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल को नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह इस समय विधान परिषद के सदस्य भी हैं।

पार्टी के एक व्यक्ति–एक पद के सिद्धांत को देखते हुए अब उनके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने की संभावना मजबूत हो गई है। ऐसे में संगठन के भीतर नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की तैयारी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस पद पर नए चेहरे की नियुक्ति लगभग तय है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article