गांधी मैदान में दिखा बिहार का गौरव: परिवहन विभाग की झांकी रही अव्वल, राज्यपाल ने दिया 1 करोड़ नौकरियों का भरोसा!..

Ritu Raj

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत भव्यता और गौरव के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय इस मुख्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री—सम्राट चौधरी व विजय चौधरी सहित शासन-प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

गांधी मैदान में भव्य परेड और झांकियां;
समारोह की शुरुआत राज्यपाल द्वारा परेड के निरीक्षण के साथ हुई, जिसके बाद 21 सैन्य और पुलिस टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया।
विजेता झांकियां: राज्य के 12 विभागों ने अपनी विकास योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया।
1) प्रथम स्थान: परिवहन विभाग
2) द्वितीय स्थान: कृषि विभाग
3) तृतीय स्थान: ऊर्जा विभाग

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परेड पुरस्कार: प्रोफेशनल कैटेगरी में एसटीएफ (STF) को सर्वश्रेष्ठ परेड का पुरस्कार मिला, जबकि नन-प्रोफेशनल कैटेगरी में एनसीसी आर्मी बॉयज ने बाजी मारी। बेस्ट प्लाटून कमांडर का खिताब एसएसबी (SSB) के नाम रहा।

राज्यपाल का संबोधन: ‘विकसित बिहार’ का रोडमैप
राज्यपाल ने राज्य सरकार के बड़े संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख सरकारी नौकरियां और 40 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जा चुके हैं। बेहतर सड़कों के जाल के कारण अब बिहार के किसी भी हिस्से से 5 घंटे में पटना पहुंचना संभव है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत 27 जिलों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 2005 के मुकाबले मेडिकल कॉलेजों की संख्या 6 से बढ़कर अब 12 हो चुकी है। पंचायतों व निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने से सामाजिक बदलाव आया है। जीविका की 1.40 करोड़ महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। सरकार हर प्रखंड में एक आदर्श स्कूल और एक डिग्री कॉलेज स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है।

Share This Article