बहन के कैरेक्टर पर उंगली उठी तो मैदान में उतरे भाई आकाश यादव; तेज प्रताप के दावों को बताया निराधार, पिता का नाम छिपाने की बताई असली वजह…

Ritu Raj

जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव द्वारा अनुष्का यादव की नवजात बेटी को लेकर दिए गए बयान ने एक बार फिर विवाद को हवा दी है। तेज प्रताप ने सार्वजनिक रूप से बच्ची को अपनी संतान मानने से इनकार किया और इसे साजिश बताया था।

इस पर अनुष्का यादव के बड़े भाई आकाश यादव ने मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव जो भी मीडिया में बोलते हैं, उसे वे एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं। वे उनके या उनके परिवार के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि यह परिवार का निजी मामला है और इसे सार्वजनिक मंच पर लाना उचित नहीं। आकाश ने अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बहन के चरित्र को खराब करने के लिए तरह-तरह की गलत बातें फैलाई जा रही हैं, जिन्हें वे पूरी तरह खारिज करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ मीडिया में बयान देना उनके नैतिक सिद्धांतों और मूल्यों के विरुद्ध है। वे सिर्फ सफाई दे रहे हैं ताकि गलतफहमियां दूर हों। उन्होंने आगे बताया कि अनुष्का हाल ही में मां बनी हैं और बेटी का नाम उज्जैनी रखा गया है। आकाश ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है कि मेरी बहन मां बनी हैं और मुझे भगिनी हुई है। घर में लक्ष्मी आई है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उज्जैनी के पिता का नाम परिवार अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहता, क्योंकि वह व्यक्ति एक कानूनी विवाद में फंसा हुआ है और उसे सुरक्षा का खतरा हो सकता है। इसलिए उनका नाम लेना ठीक नहीं होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आकाश ने अफवाहों को सिरे से नकारते हुए कहा कि अनुष्का के अपहरण जैसी कोई बात नहीं है—यह सब बेबुनियाद है। वे खुशी से बता रहे हैं कि उनके घर में लक्ष्मी का जन्म हुआ है।इसके अलावा, उन्होंने मीडिया और कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि घर की तस्वीरें दिखाकर और आस-पास के लोगों को परेशान करके ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे कोई बड़ा अपराध हुआ हो। इसलिए वे उन मीडिया हाउसों और लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं जो स्टिंग या गलत प्रचार कर रहे हैं, और जल्द ही कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे। हालांकि, यह मामला बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां तेज प्रताप और अनुष्का के बीच कथित संबंधों को लेकर पहले भी कई विवाद हो चुके हैं। आकाश यादव का बयान परिवार की एकजुटता और प्राइवेसी की रक्षा पर जोर देता है।

Share This Article