नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चलने वाला ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ इस समय वैश्विक चर्चा का केंद्र है। यह सम्मेलन न केवल ग्लोबल साउथ की ताकत दिखा रहा है, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया के दिग्गजों को एक मंच पर भी लाया है।
कौन लगा सकता है स्टॉल?
1) टेक स्टार्टअप्स और प्राइवेट कंपनियां
2) एआई सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स और रिसर्च संस्थान
3) सरकारी विभाग और शैक्षणिक संस्थान

आवेदन की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step);
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले आपको समिट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ‘Exhibitor’ या ‘Book a Booth’ सेक्शन में फॉर्म भरें।
विवरण दर्ज करें: फॉर्म में कंपनी का नाम, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, आपके प्रोडक्ट की जानकारी और आपको कितने स्क्वायर मीटर (Space) की जरूरत है, यह बताना होगा।
प्रोफाइल रिव्यू: आवेदन जमा करने के बाद आयोजक आपकी प्रोफाइल की जांच करते हैं। अगर आपका प्रोडक्ट समिट की थीम के अनुकूल है, तो आपको ईमेल या कॉल के जरिए कन्फर्मेशन दिया जाता है।
स्पेस अलॉटमेंट: चयन होने के बाद आपको प्रदर्शनी क्षेत्र (Exhibition Area) में जगह आवंटित की जाती है।

लागत और अन्य खर्चे;
स्टॉल लगाने की फीस आमतौर पर आवंटित की गई जगह और सुविधाओं पर निर्भर करती है। स्पेस के हिसाब से आयोजक एक निर्धारित शुल्क लेते हैं। स्टॉल डिजाइन, फर्नीचर, हाई-स्पीड इंटरनेट, पावर सप्लाई और ब्रांडिंग के लिए अलग से चार्जेस देने पड़ सकते हैं। स्टॉल लगाने वाली टीम के लिए क्यूआर कोड आधारित पास जारी किए जाते हैं, जिसके लिए वैध फोटो आईडी अनिवार्य है।