राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट इन दो नामों पर लगाई मुहर, पवन सिंह के अरमानों पर फिरा पानी!

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपनी पहली सूची जारी कर चुनावी सरगर्मियों को और तेज कर दिया है। काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार भाजपा किसे उच्च सदन भेजेगी। अब पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार की दो महत्वपूर्ण सीटों के लिए नितिन नवीन और शिवेश कुमार के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

पवन सिंह और गुंजन सिंह के कयास हुए फेल
इस घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में चल रही उन चर्चाओं पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है, जिसमें भोजपुरी ‘पावरस्टार’ पवन सिंह को राज्यसभा भेजने की बात कही जा रही थी। हाल ही में गायक गुंजन सिंह ने भी दावा किया था कि भाजपा पवन सिंह पर दांव लगा सकती है, लेकिन पार्टी ने ग्लैमर के बजाय संगठन के अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नितिन नवीन: राष्ट्रीय अध्यक्ष से संसद तक का सफर
सूची में सबसे बड़ा नाम नितिन नवीन का है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने वाले नितिन नवीन को राज्यसभा भेजकर पार्टी ने उनके कद को और बढ़ाया है। वे पटना की बांकीपुर सीट से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी को संगठन को और अधिक धार देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

शिवेश कुमार: दलित चेहरे पर भाजपा का दांव
बिहार से दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार (शिवेश राम) के नाम ने कई लोगों को चौंकाया है। शिवेश कुमार दलित वर्ग के एक सशक्त नेता माने जाते हैं। उन्हें राज्यसभा भेजकर भाजपा ने एक बड़ा सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है। वे इससे पहले सासाराम से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

NDA का ‘क्लीन स्वीप’ प्लान
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव में संख्याबल के आधार पर एनडीए (NDA) की 4 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है। भाजपा की इस सूची के अलावा, एनडीए गठबंधन से उपेंद्र कुशवाहा का नाम भी चर्चा में है। 16 मार्च को होने वाली वोटिंग के लिए नामांकन की प्रक्रिया 5 मार्च तक पूरी होनी है।

Share This Article