मिडिल ईस्ट संकट की मार! पेट्रोल के बाद अब Zomato ने बढ़ाए दाम, जानें अब कितना देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज?…

Ritu Raj

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारत में दिखने लगा है, जहाँ एक तरफ तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में लगभग 2 रुपये की बढ़ोतरी की है, वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी की सेवाएं भी महंगी हो गई हैं। जोमैटो ने अपने हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 2.40 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ जाएगा।

इस बढ़ोतरी के बाद जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस अब 12.50 रुपये से बढ़कर 14.90 रुपये प्रति ऑर्डर हो गई है, जबकि इसकी प्रतिद्वंद्वी Swiggy पहले से ही प्रति ऑर्डर टैक्स सहित 14.99 रुपये चार्ज कर रही है। नए शुल्क के बाद दोनों प्लेटफॉर्म के चार्ज लगभग समान हो गए हैं। प्लेटफॉर्म फीस में यह बढ़ोतरी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच आई है। ईंधन महंगा होने से डिलीवरी ऑपरेशंस की लागत बढ़ती है, जिसका असर रेस्टोरेंट्स और डिलीवरी पार्टनर्स दोनों पर पड़ता है। कंपनियां अब अपने खर्च को संतुलित करने के लिए शुल्क बढ़ा रही हैं, और इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ता है क्योंकि हर ऑर्डर का कुल बिल पहले से अधिक हो जाएगा, भले ही सेक्टर में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही हो।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस बीच, फूड डिलीवरी सेक्टर में प्रतिस्पर्धा भी तेज हो रही है। हाल ही में अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप Rapido ने बेंगलुरु में अपनी फूड डिलीवरी सेवा ‘ओनली’ लॉन्च की है और यह दावा किया है कि वह ग्राहकों या रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी चार्ज के अलावा कोई अतिरिक्त फीस नहीं लेगी। रैपिडो का यह कदम मौजूदा कंपनियों पर दबाव डाल सकता है, खासकर ऐसे समय में जब ग्राहक पहले से ही ऑर्डर पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्कों को लेकर चिंतित हैं।

Share This Article