बिहार बंद के समर्थन में महागठबंधन का उग्र प्रदर्शन: भागलपुर-जयनगर ट्रेन रोकी, रेलवे ट्रैक पर की नारेबाजी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विरोध में महागठबंधन के तहत राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बिहार बंद का आह्वान किया। इस बंद के तहत पूरे राज्य में व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर सड़कें जाम कीं, टायर जलाए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ता भागलपुर-जयनगर ट्रेन को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। ट्रेन सुबह करीब 9:35 बजे से लेकर 9:58 तक स्टेशन पर खड़ी रही। रेल सेवा बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बातचीत के बाद कार्यकर्ता शांतिपूर्वक रेलवे ट्रैक से हटे और ट्रेन का परिचालन पुनः सामान्य हुआ। महागठबंधन के नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर सरकार एक गुप्त एजेंडे को लागू करना चाहती है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने कार्यक्रम को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share This Article