हुबहू मधुबाला जैसी मुस्कान! ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद इस हसीना की चमकी किस्मत, भंसाली ने सौंपा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट…

Ritu Raj

हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और यादगार अदाकाराओं में शुमार मधुबाला की बायोपिक को लेकर हलचल तेज है। फिल्म में उनकी भूमिका कौन निभाएगा, इस पर लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार, लीड रोल के लिए सारा अर्जुन का नाम सबसे आगे चल रहा है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी जसमीत के रीन के हाथों में होगी।

सारा अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म “धुरंधर” की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के बाद उनके करियर को नई दिशा मिली है और अब उन्हें मधुबाला जैसे प्रतिष्ठित किरदार को निभाने का मौका मिल सकता है। फिलहाल यह प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। दरअसल, यह बायोपिक 1950-60 के दशक के सुनहरे दौर को बड़े पैमाने पर पेश करेगी। इसमें मधुबाला के फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी, रिश्ते, संघर्ष और कम उम्र में हुई मृत्यु को भी विस्तार से दिखाया जाएगा। इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए सारा अर्जुन को खास तैयारी करनी होगी, जिसमें लुक टेस्ट, डायलॉग डिलीवरी और बॉडी लैंग्वेज पर काम शामिल है, ताकि वह मधुबाला की अदाकारी और नज़ाकत को पर्दे पर सजीव कर सकें।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि इस भूमिका के लिए पहले कियारा आडवाणी और अनीत पड्डा जैसे नाम भी चर्चा में थे, लेकिन अब सारा अर्जुन को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अगर उनकी कास्टिंग फाइनल होती है, तो यह उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दर्शक इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा के उस ग्लैमरस और रहस्यमयी दौर को करीब से देखने के लिए उत्साहित हैं।

Share This Article