बिहार की राजनीति में ‘महा-धमाका’: नीतीश का युग खत्म, सम्राट चौधरी ने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी!..

Ritu Raj

बिहार की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में जदयू और भाजपा के गठबंधन वाली नई सरकार का गठन हुआ।

नीतीश कुमार की नई भूमिका;
बिहार की सत्ता पर पिछले 20 वर्षों से काबिज रहने वाले नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में वे राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पदभार से पहले पूजन और सुरक्षा;
शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने पटना के प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था।

“नीतीश जी से बहुत कुछ सीखा” : सम्राट चौधरी
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भावुक होते हुए कहा- “मेरे 30 साल के राजनीतिक करियर में भाजपा ने मुझे आज यह बड़ा अवसर दिया है। मैंने नीतीश कुमार जी के साथ रहकर सरकार चलाने की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने समृद्ध बिहार का जो सपना देखा है, उसे हम सब मिलकर साकार करेंगे और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

Share This Article