नेट्स पर धोनी के लंबे छक्कों ने मचाई खलबली, MI और GT के खिलाफ मैच से पहले CSK कैंप से आई बड़ी खबर!..

Ritu Raj

महेंद्र सिंह धोनी की IPL में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान चोट से उबर रहे हैं और अगले हफ्ते मैदान पर लौट सकते हैं। टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनकी फिटनेस में तेजी से सुधार हुआ है और वे जल्द चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

धोनी को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वे शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे। अब संभावना जताई जा रही है कि वे 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में वापसी कर सकते हैं। अगर तब तक पूरी तरह फिट नहीं होते, तो 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चेपॉक में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर सावधानी बरत रहा है और पूरी तरह ठीक होने से पहले उन्हें मैदान में उतारने के पक्ष में नहीं है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस बीच धोनी नेट्स में लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में लंबा बल्लेबाजी सत्र किया, जिसमें खासतौर पर बड़े शॉट्स यानी ‘रेंज हिटिंग’ पर ध्यान दिया। अभ्यास के दौरान उनके पुराने अंदाज में छक्के लगाने से यह संकेत मिला है कि वे लय में लौट रहे हैं। वापसी के बाद उनकी भूमिका भी दिलचस्प हो सकती है। टीम उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है, ताकि विकेटकीपिंग और दौड़ने का दबाव कम रहे और वे केवल बल्लेबाजी पर फोकस कर सकें।फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और अंक तालिका में निचले पायदान पर है। ऐसे में धोनी की वापसी टीम को मजबूती देने के साथ-साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को भी नई ऊर्जा दे सकती है।

Share This Article