सावधान: बिजली बिल के नाम पर पटना में बड़ा स्कैम! जज के खाते से उड़े ₹55,000; कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?…

Ritu Raj

पटना में इन दिनों साइबर अपराधियों ने बिजली बिल के बहाने लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने का नया तरीका अपनाया है। जनवरी से अब तक लगभग 400 मामले दर्ज हो चुके हैं, और हालिया शिकार पटना सिविल कोर्ट के एक जज साहब बने हैं।

कैसे हुई ठगी?
1) धमकी भरा कॉल: जालसाज फोन करके कहते हैं कि आपका पिछला बिजली बिल बकाया है और आज रात कनेक्शन काट दिया जाएगा।
व्हाट्सएप का सहारा: प्रक्रिया समझाने के नाम पर अपराधी व्हाट्सएप पर एक APK (Android Package Kit) फाइल भेजते हैं।
2) फाइल डाउनलोड करना: जज साहब के बच्चों ने जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड कर निर्देश अनुसार प्रक्रिया पूरी की, उनके खाते से 55,000 रुपये गायब हो गए।
3) मैलवेयर का जाल: यह APK फाइल असल में एक वायरस होती है जो आपके फोन का पूरा कंट्रोल और बैंकिंग डेटा हैकर्स को दे देती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

खुद को कैसे बचाएं?
साइबर पुलिस और विशेषज्ञों ने इस ठगी से बचने के लिए सख्त हिदायत जारी की है:-
1) APK फाइल को ‘ना’ कहें: कभी भी किसी अनजान नंबर से आई व्हाट्सएप फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें। बिजली विभाग कभी भी APK फाइल के जरिए भुगतान नहीं मांगता।
2) आधिकारिक ऐप का ही प्रयोग करें: बिल भुगतान के लिए हमेशा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ऐप (जैसे- Suvidha App) का ही इस्तेमाल करें।
3) धमकी से न डरें: अगर कोई कनेक्शन काटने की धमकी दे, तो घबराएं नहीं। सबसे पहले अपने नजदीकी बिजली ऑफिस जाकर वास्तविकता की जांच करें।
4) अनजान नंबरों से सतर्क रहें: अपराधी अक्सर ऐसे नंबरों से कॉल करते हैं जो ट्रेस करना मुश्किल होता है। ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी तुरंत 1930 (साइबर हेल्पलाइन) पर दें।

Share This Article