गंगा में स्नान करते वक्त सेल्फी लेते हुए दो युवक डूबे, खोजबीन जारी

रिश्ते में फुफेरा और ममेरा भाई थे दोनों युवक

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

मुंगेर: धरहरा प्रखंड के शिवकुंड पंचायत स्थित शिवकुंड गंगा घाट पर दो युवक स्नान करने के दौरान सेल्फी ले रहे थे, तभी दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह घटना तब घटी जब गंगा में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग मदद के लिए गंगा में कूद पड़े, लेकिन गहरे पानी के कारण दोनों युवक डूब गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना हेमजापुर थाना और धरहरा प्रखंड के अंचलाधिकारी बीरेंद्र कुमार को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रिश्ते में फुफेरा और ममेरा भाई थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पीड़ित युवक की पहचान मधेपुरा जिले के निहाल पट्टी निवासी भावानंद झा के 24 वर्षीय बेटे बिट्टू कुमार और मुंगेर जिले के कुमारसार राजपुर निवासी रंजीत झा के 18 वर्षीय बेटे सत्यम उर्फ कालू के रूप में हुई है। दोनों युवक शुक्रवार को अपने रिश्तेदार मोहन पंडित के घर शिवकुंड आए थे। बिट्टू अपनी भाभी के घर तो सत्यम अपनी नानी के घर आए थे। शनिवार को दोनों युवक अपने-अपने घर वापस जाने वाले थे और इसी दौरान गंगा घाट पर स्नान करने गए थे, जहां सेल्फी लेते वक्त वे गहरे पानी में गिर गए। परिजनों के अनुसार, बिट्टू एक निजी नौकरी करता था।

रिश्तेदार के घर आए थे दोनों युवक

धरहरा अंचलाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा में स्नान के दौरान दो युवक डूब गए हैं और एसडीआरएफ तथा गोताखोरों की टीम को उनकी खोजबीन में लगाया गया है। दोनों युवक अपने रिश्तेदार के घर शिवकुंड आए थे।

Share This Article