सिटी पोस्ट लाइव
बरहरवा । बरहरवा-फरक्का एनएच 80 पर वाहनों के तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इसी को लेकर कालू पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नासीरुद्दीन शेख उर्फ नासिर हुसैन ने बरहरवा थाना प्रभारी सुमीत कुमार सिंह को अवगत कराकर बैरिकेडिंग लगाने का अनुरोध किया। जिसके महज कुछ घंटों में सिरासीन चौक में पंचायत समिति नासिर हुसैन की उपस्थिति में बैरिकेडिंग लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिरासीन चौक होते हुए राधानगर, उधवा सहित बरहरवा की ओर से प्रतिदिन वाहनों का आवागमन लगा रहता है।
जिससे दिन में बड़े व छोटे वाहनों के काफी तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। साथ ही ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावे प्रतिदिन हजारों स्कूल के बच्चे, बच्चियां स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं जिससे दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही सिरासीन मवेशी हटिया में हाल ही में एक भव्य जलसा का कार्यक्रम है। इसमें आसपास के दर्जनों पंचायत सहित सभी क्षेत्र के लोग शामिल होंगे जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है।
दुर्घटनाओं से बचने के लिए बैरिकेडिंग लगाया गया है। साथ ही थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह एवं नासिर हुसैन ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि तेज गति से गाड़ी न चलाने,ओवरटेक न करने और बाइक सवारों को हेलमेट पहनने की सलाह दी। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह का दिल की गहराई से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। साथी जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। मौके मुख्तार आलम, वसीम शेख, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।