बक्सर में जिंदा दफ़न हो गईं 4 बच्चियां,घटना के बाद उग्र हुए लोग.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज रविवार की सुबह  बक्सर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है.राजपुर थाना क्षेत्र के सरेन्जा में चार बच्चियों के जिंदा दफ़न हो जाने की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया है.चार बच्चियों की मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई और एक बच्ची जख्मी हो गई. उसका ईलाज  स्थानीय सीएचसी में जारी है. घटना के बाद लोग उग्र हो गए. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गई. मृतकों की पहचान शिवानी कुमारी संजू कुमारी नैना कुमारी और ललिता कुमारी के रूप में की गई है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 रविवार की सुबह एक बस्ती की कुछ बच्चियां मिट्टी लेने सरेन्जा स्कूल के बगल स्थित टीले पर पहुंची थीं. बच्चियां अभी मिट्टी काट ही रही थीं कि अचानक टीला ऊपर से धंस गया और बच्चियां उसी में दब गईं. एक बच्ची किसी तरह से मिट्टी की ढेर के नीचे से बाहर निकली और शोर मचाया.बच्ची की आवाज सुनकर बस्ती के लोग दौड़ पड़े और तेजी से मिट्टी हटाना शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और चार बच्चियों की मौत हो चुकी थी.आनन-फानन में जख्मी बच्ची करिश्मा कुमारी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी चिकित्सा जारी है.मृतकों की पहचान छह वर्षीय शिवानी कुमारी पिता रमेश राम, 11 वर्षीय संजू कुमारी पिता टिंकू राम, 12 वर्षीय नैना कुमारी और 10 वर्षीय ललिता कुमारी दोनों के पिता श्यामनारायण राम के रूप में की गई है.

TAGGED:
Share This Article