रेलवे में सराहनीय कार्य या दिखावटी प्रचार? ट्रेन में आग ने खोल दी सच्चाई

Deepak Sharma

विकास के दावों के बीच जलती रही पैसेंजर ट्रेन, सरकार हादसे रोकने में फिर विफल

सिटी पोस्ट लाइव
किशनगंज से लगभग 15 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के गाइस रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिलीगुड़ी से राधिकापुर जा रही यात्रियों से भरी एक डेमो पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना दिन के करीब 1:00 बजे की है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से आग पर काबू पा लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

GRP इंस्पेक्टर हृदयेश शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं दमकल कर्मी अनूप दास ने कहा कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे विभाग की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर रेलवे की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने तेज़ी से प्रतिक्रिया दी, लेकिन रेलवे की तकनीकी निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share This Article