आज शाम 5 बजे से लागू हुआ भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर, पाकिस्तान ने घुटने टेके.

City Post Live

https://www.youtube.com/embed/Xmm3Kr5P1Uw India Pakistan Tension

सिटी पोस्ट लाइव : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर की पुष्टि की है.उन्होंने कहा है कि पिछले 48 घंटों में, उप राष्ट्रपति वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है.मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल सीजफायल व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने के लिए सहमत हो गई हैं. हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शहबाज शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और स्टेट्समैनशिप की सराहना करते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है. पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है. गौरतलब है कि  भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया था. पाकिस्तान ने तुर्की और अन्य देशों के हथियारों के भरोसे लगातार दूसरे दिन भारत के 20 से ज्यादा शहरों को निशाना बनाया. लेकिन भारत ने उनके सभी ड्रोन को मार गिराया. इससे पाकिस्तान का विदेशी हथियारों के दम पर लड़ने का घमंड चकनाचूर हो गया.

भारत की सेना पाकिस्तान को कड़े जवाब दे रही थी. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने इस्लामाबाद समेत उसके कई मिलिट्री ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है. पाकिस्तान को अपनी औकात का पता चल गया.उसने दुनिया के सामने नाक रगड़ी और अमेरिका ने युद्ध विराम के लिए पहल की.लेकिन भारत ने साफ़ कर दिया है कि भारत पर किसी तरह के आतंकी हमले को युद्ध ही मना जाएगा.आतंकवाद की आड़ में पाकिस्तान भारत पर हमला नहीं कर सकता.

Share This Article