आज से झारखंड में 6 दिन झमाझम बारिश, कूल-कूल रहेगा मौसम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : एक जमाने में गर्मी में शिमला जैसे मौसम के लिए मशहूर झारखण्ड की राजधानी रांची-आजकल गर्मी से बेहाल है.मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार की दोपहर से थोड़ी राहत मिल सकती है. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. 26 अप्रैल को मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी एवं उत्तरी-पूर्वी भागों में दिन में लू चलेगी, जबकि दोपहर बाद कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन तथा वज्रपात की आशंका  है.


27 अप्रैल को खास कर राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ मेघ गर्जन, आंधी व बारिश हो सकती है. कई जगहों पर वज्रपात होने की आशंका है, जबकि राज्य के दक्षिणी, मध्य व उत्तर-पश्चिमी भाग में आंधी व गर्जन व हल्की बारिश हो सकती है. इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को भी मौसम में बदलाव आने की संभावना जतायी है. खास कर राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ कर शेष भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात की आशंका है. उत्तर-पश्चिमी भागों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ आंधी व छिटपुट बारिश की संभावना है. मौसम में यह बदलाव 1 मई 2025 तक रहेगा.

Share This Article