सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस मधुरिमा तुली अपनी फिल्म तेहरान को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में उनका किरदार काजल सिंघानिया है, जो उनकी भावनाओं से पूरी विपरीत है। अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर क्या कहा है,आइए जानते है।
दरअसल, एक्शन-थ्रिलर फिल्म तेहरान में एक्ट्रेस मधुरिमा का अलग अंदाज देखने को मिला है। इसमें वो काजल सिंघानिया का रोल निभाया है। उन्होंने फिल्म के रोल के बारे में कहा ‘मेरे पिछले किरदारों के मुकाबले तेहरान में मेरा रोल सबसे अलग और नया है। मैंन पहले काल्पनिक रोल जैसे राजकुमारी, पुलिस और योद्धा का किरदार निभाया था लेकिन इस फिल्म में असली रोल निभाया है। यह रोल किसी से प्रेरित नहीं है। इस रोल से मैंने जुड़ाव महसूस किया है।’ वहीं, फिल्म में काम को लेकर जल्दी हां कहने पर कहा है कि ‘तेहरान का पूरा सेट बहुत अच्छा था, चाहे वह मेरे साथी कलाकार हों, प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स हो या फिर कहानी हो। यह सच्ची घटना पर आधारित है। सब कुछ बहुत अच्छा था। इसलिए इस फिल्म को ना कहने के लिए मेरे पास कोई कारण नहीं था। जब मैंने सुना कि यह रोल जॉन के विपरीत है तो मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दिया।’ इनके अनुसार इस फिल्म में उन्हें एक जमीनी और भावनात्मक स्तर पर रोल निभाने का मौका दिया है। इसमें उन्होंने महिलाओं की ताकत को दर्शाया जो अपने प्रियजनों का सपोर्ट करती है।
हालांकि, यह फिल्म 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो रिलीज हुई। इस मूवी में मधुरिमा के अलावा जॉन अब्राहम, मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा, और एलनाज नौरोजी ने अहम भूमिका निभाई हैं। इसके निर्देशक अरूण गोपालन है।