एनडीए का कार्यकर्त्ता सम्मेल्लन में सहयोगी दलों के बीच सीट को लेकर दिखाई दे रही खींचतान.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में लगातार एनडीए का कार्यकर्त्ता सम्मेल्लन हर विधान सभा क्षेत्र में चल रहा है.एनडीए का ये कार्यकर्त्ता सम्मेल्लन एकजुटता के लिए हो रहा है लेकिन इसके मंच पर आपस में बड़ा मतभेद सामने आ रहा है. बक्सर की राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए सम्मेलन अव्यवस्था और हंगामे की भेंट चढ़ गया. पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के समर्थकों ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया था. इस दौरान मंच प्रवेश को लेकर नेताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. क्या है इसका मतलब इसपर बातचीत के लिए हमारे साथ हैं——

सम्मेलन में बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिगिरिवाल, मंत्री रतनैश सदा और लवली आनंद मौजूद थे. इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह को संबोधन से रोक दिया गया. नाराज होकर वे मंच छोड़कर चले गए.राजपुर सीट से एनडीए के संभावित प्रत्याशी मुखिया विश्वनाथ पासवान और जदयू नेता रवि राज को भी मंच से धक्का देकर उतार दिया गया. विरोध में दोनों नेता मंच के सामने धूप में बैठ गए.विश्वनाथ पासवान ने आरोप लगाया कि संतोष निराला गुट ने भाड़े के गुंडों को बुलाकर बवाल कराया. उनका कहना है कि यह तानाशाही रवैया एनडीए के लिए नुकसानदेह है.स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि निराला गुट अपने पसंदीदा नेताओं को ही मंच पर जगह दे रहा था और किसी अन्य को प्रत्याशी नहीं बनने देना चाहता. दूसरी ओर, कुछ गुट विश्वनाथ पासवान को टिकट दिलाने की कोशिश में हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति संभालने की कोशिश की. लेकिन, मंच से अलग रखे गए नेताओं और समर्थकों में असंतोष साफ दिखा.यह घटना एनडीए के भीतर राजपुर सीट पर चल रही गुटबाजी और टिकट को लेकर मचे घमासान को उजागर करती है.स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि सम्मेलन का मकसद संगठन को मजबूत करना था, लेकिन अंदरूनी विवाद और नोकझोंक ने तस्वीर धुंधली कर दी. उनका मानना है कि अगर समय रहते शीर्ष नेतृत्व ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो आगामी चुनाव में एनडीए को नुकसान हो सकता है.

इस सभा में ashok चौधरी ,राजीव प्रताप रूडी, शीला mandal थीं.नेता तो एकता का प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन सीट की दावेदारी को लेकर दोनों gathbandhan के नेताओं के बीच खींचतान दिखाई दे रहा था.जेडीयू के नेता विद्यासागर निषाद फिर से चुनाव लड़ने का दावा करते नजर आये वहीँ एलजेपी के नेता अभय कुमार singh इस सीट पर दावा ठोकते नजर आये.

Share This Article