कांग्रेस नेत्री की पोस्ट पर भूचाल,औरंगजेब से ज्यादा क्रूर परशुराम,अब मांग रही माफी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करके सियासी तूफ़ान खड़ा कर दिया है.पूर्व महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा विनोद जैन ने सोशल मीडिया में कथाकार मणिका मोहिनी की बात कहते हुए लिखा था कि औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था. परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था. पोस्ट में कहा गया था कि मेरी समझ से विवेकहीन,वहशी दरिंदें दोनों जगह हैं. लेकिन हिंदुत्व की बीमारी ज्यादा खतरनाक है. क्योंकि परशुराम को अवतार और धर्म का प्रतीक मानने वाले ब्राम्हणत्व के ही नहीं, हिन्दुओं के भी मुखिया और अगुआ हैं.

पोस्ट पर विवाद बढ़ने पर पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उसे डिलीट कर दिया था. उन्होने सफाई देते हुए कहा  कि विगत 12 मार्च की राहत उसने गलती से पोस्ट वायरल हो गयी थी. उनके पास किसी ने उक्त पोस्ट को भेजा था. दूसरे दिन उन्हें एहसास हुआ कि उनसे गलती से विवादित पोस्ट वायरल हो गयी. उन्होंने तत्काल उसे डिलीट किया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी हैं.उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना नहीं था. गलती वश उनसे विवादित पोस्ट वायरल हो गयी थी. पार्टी ने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया था.

Share This Article