पटना में 5 दिनों में तेजी से बढ़े कोरोना मरीज.

Rahul
By Rahul

COVID-19:

सिटी पोस्ट लाइव : राजधानी में कोरोना संक्रमण का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है।पटना मे  महज पांच दिन में 30 मरीज  मिले हैं।रविवार को मिले आठ नए संक्रमित के साथ 23 मई से अबतक जिले 60 संक्रमित मिल चुके हैं।  इनमें से 39 मरीज अब भी घर में आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं, जबकि 31 स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को एम्स पटना में दो, निजी लैब में पांच व एनएमसीएच के एक संक्रमित मिला है।नेऊरा, दानापुर, वैशाली गैस एजेंसी के पास, दीघा, गोलारोड, राजीव नगर व कुम्हरार निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अबतक एम्स, आइजीआईएमएस, एनएमसीएच में कई डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। छह वर्ष के बच्चे से लेकर 78 वर्ष के बुजुर्ग तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अबतक किसी भी कोरोना मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई है। सभी मरीजों में कमोवेश सर्दी-खांसी, गले में खराश, बुखार, बदन-सिर दर्द जैसे लक्षण थे। तीन दिन तक बुखार रहने पर अधिसंख्य लोगों ने जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 39 है। सभी का उपचार घर पर चल रहा है। अभी तक संक्रमित 60 लोगों में से किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई है। मेडिसिन के विशेषज्ञ देश व प्रदेश में गत कुछ दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद कोरोना अनुकूल नियमों का अनुपालन सख्ती से करने की सलाह देने लगे हैं।

Share This Article