किसानों को आज CM नीतीश देगें कई योजनाओं की सौगात, करेगें कई कृषि योजनाओं का शुभारंभ.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एकसाथ किसानों के लिए कई बड़ी  कृषि योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. खरीफ महाभियान 2025 की शुरुआत होगी और कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय आरा का कार्यारंभ होगा. बिहार कृषि मोबाइल एप का लोकार्पण किया जाएगा.यह एप्प किसानों को योजनाओं की जानकारी और आवेदन करने में मदद करेगा. इस एप से किसानों को डिजिटल पासबुक जैसी सुविधा मिलेगी.

इस मौके पर कृषि विभाग में नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति/नियोजन पत्र का वितरण किया जाएगा. नीतीश कुमार खरीफ महाभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा करेंगे.कार्यक्रम में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा (भोजपुर) का कार्यारंभ, अनुमंडल स्तर पर कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास के साथ ही ‘बिहार कृषि’ मोबाइल एप का लोकार्पण किया जाएगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बिहार कृषि मोबाईल एप की शुरुआत होगी.यह एप किसानों को विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने, उनकी स्थिति जानने, स्वीकृति और पुष्टि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को सहजता से प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगी.इसके माध्यम से कृषि से जुड़ी सभी सेवाएं और सूचनाएं डिजिटल रूप से सुलभ हो जाएगी. एप की यह विशेषता है कि इसमें किसानों के लिए डिजिटल पासबुक की व्यवस्था की गई है, जो बैंक पासबुक की तरह कार्य करती है.

कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि इसमें किसान को प्राप्त सभी लाभ, अनुदान, आवेदन की स्थिति, भुगतान की जानकारी आदि सुव्यवस्थित रूप से दर्ज रहेंगे.इसके अतिरिक्त पौधा संरक्षण सलाह, फसलों के बाज़ार मूल्य, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बिहार कृषि रेडियो, मौसम संबंधित जानकारी आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी.

Share This Article