गंगा-कोसी समेत कई नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ से मचा हाहाकार,हर तरफ तबाही का मंजर…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. गंगा-कोसी समेत कई नदियां उफान परहैं हैं.भोजपुर, पटना, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, सारण, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल और बेगूसराय जिलों में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं. नेपाल में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है.राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार ‘‘पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. भोजपुर, पटना, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, सारण, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल और बेगूसराय जिलों के कुछ स्थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. राज्य में 10 जिलों के 1,144 गांवों के 17,62,374 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं . प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए करीब 1,160 नाव लगाई गई हैं. . एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 32 टीमें राहत कार्य में लगी हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार के किसी भी हिस्से से अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है. जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के अनुसार बिहार में कई नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि और नेपाल स्थित गंडक एवं कोसी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के मद्देनजर, जल संसाधन विभाग के सभी संबंधित प्रकोष्ठों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है. स्थिति के और बिगड़ने पर अधिक राहत शिविर और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. भागलपुर जिले के 343 गांवों में कुल 4,16,801 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, बेगूसराय में 187 गांवों में 3,15,596 लोग, भोजपुर में 168 गांवों में 2,55,926 लोग, मुंगेर में 218 गांवों में 2,50,700 लोग, वैशाली में 76 गांवों में 2,28,000 लोग, खगड़िया में 62 गांवों में 1,40,373 लोग, पटना में 78 गांवों में 1,00,858 लोग और सारण जिले में बाढ़ से 42,170 लोग प्रभावित हुए हैं.

Share This Article