सिटी पोस्ट लाइव : मंगलवार की देर रात जब पूरा भारत गहरी नींद में था, प्रधानमन्त्री मोदी जग रहे थे.खुद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अपनी सीधी निगरानी में अंजाम दिलवा रहे थे. जब पूरा देश नींद में था तब भारतीय सेना ने संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी कैंपों को धवस्त कर दिया. पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के बाद सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी थी.भारतीय सेना ने चौंकाते हुए 6-7 मई की रात में पहलगाम हमले का बदला ले लिया.भारतीय सेना के इस ऑपरेशन पर पूरी रात पीएम नरेंद्र मोदी नजर बनाए रखे. पीएम मोदी रात में जागते रहे.
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आधी रात में आतंकवादियों के आकाओं की कमरतोड़ दी है.भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला कर दिया.‘ जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया. भारत की इस कार्रवाई की पाकिस्तान को भनक नहीं लग पाई. जब तक पाकिस्तान कोई कदम उठाता तब तक भारत ने काम तमाम कर दिया.
भारत ने इस ऑपरेशन में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में बहावलपुर, मुरीदके से चक अमरू,सियालकोट तक तबाही मचाई. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह से हिल गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद प्रतिक्रिया दी है. भारत की कार्रवाई पूरी तरह से सफल रही. भारत ने जिन स्थानों को जिस लक्ष्य के साथ टारगेट किया था. उसे हासिल कर लिया.