शकील अहमद खान के बेटे ने की खुदकुशी

शकील अहमद के सरकारी आवास पहुंची पुलिस और एफ़एसएल की टीम

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली। राजधानी पटना स्थित शकील अहमद खान के सरकारी आवास में उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया। पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में है शकील अहमद खान का सरकारी आवास। शकील अहमद खान के बेटे का नाम अयान गौहर खान है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि शकील अहमद खान के बेटे अयान गौहर खान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। रात में वह सोने अपने कमरे में चला गया था। सोमवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे, तो उसके कमरे में उसकी लाश लटकती मिली।

शकील अहमद खान कटिहार के रहने वाले हैं। उन्हें साफ़ छवि का नेता माना जाता है। शकील अहमद खान कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से 2015 में चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 2020 में भी उन्हें टिकट मिला और वे चुनाव जीतकर विधानसभा में आए। वर्तमान में वे कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। उनके बेटे अयान गौहर खान ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कांग्रेस विधायक दल के बेटे शकील अहमद खान की खुदकुशी पर कहा कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है। घटना का कारण नहीं समझ में आ रहा है। गौहर खान बहुत अच्छा लड़का था। उन्होंने कहा कि शकील अहमद खान अहमदाबाद में थे और वहां से निकलकर पटना आ रहे हैं। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article