सिटी पोस्ट लाइव : दो दिन से बीमार चल रहे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत आज मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. लालू यादव की तबीयत दो दिनों से खराब है और आज यह और भी बिगड़ गई है. ताजा तस्वीर में वे बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनको ऑक्सीजन का मास्क लगा हुआ है.
ब्लड शुगर के बढ़ने की वजह से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव परेशान हैं.हॉस्पिटल में लालू यादव का हालचाल जानने के लिए राजद के कई बड़े नेता पहुंचे. तेजस्वी यादव ने कहा कि ब्लड सुगर ज्यादा बढ़ गया है.कंधे पर घाव हो गया है.बुखार भी है.लेकिन अब सुधार है.लालू जी स्टेबल हैं.उनको ईलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है.आरजेडी नेता लालू यादव की ताजा हालात को देखते हुए पटना के डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की सलाह दी है. शाम सात बजे लालू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.
लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद RJD कार्यकर्ता और समर्थक भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कर प्रसाद यादव की मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी, जिसमें उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था. फिर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे. लेकिन बढ़ती उम्र के कारण वे बार-बार बीमारियों से परेशान होते रहते हैं