लखीसराय  जिले में डबल मर्डर से सनसनी,मुखिया और वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : अपराध पर नियंत्रण की तमाम कोशिश नाकाम होती नजर आ रही है. लखीसराय  जिले में मंगलवार की रात पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह उर्फ डोमू और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. ये हत्या तब की गई जब, दोनों नेता भोज खाकर वलीपुर गांव से लौट रहे थे. पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लखीसराय एसपी अजय कुमार के अनुसार  एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व मे ल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. डबल मर्डर की खबर फैलते ही वलीपुर पंचायत और आसपास के इलाकों में मातम पसर गया है. दोनों मृतक सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती थी. हत्या के पीछे आपसी रंजिश या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।


एसपी अजय कुमार के अनुसार अपराधियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.इस घटना से लखीसराय में राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में आक्रोश है. लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Share This Article