Bihar Politics: नीतीश नहीं, इस कद्दावर नेता के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं ; दिए साफ संकेत
सिटी पोस्ट लाइव : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं.उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज चाहेगा तो वो राघोपुर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं.उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी को आगामी बिहार चुनाव में सफलता मिली तो अगले दस वर्षों में बिहार को अग्रणी राज्य बनाया जाएगा. पीके ने सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने और सरकारी नौकरी में बिहारी छात्रों को प्राथमिकता देने का वादा करते हुए कहा कि इसके लिए पार्टी ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है.
मोतिहारी में गुरुवार को शहर से सटे चंद्रहिया स्थित होटल रूद्रा में एक पत्रकार वार्ता में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय हुआ तो राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे.प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जन सुराज की सरकार बनी तो सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारेंगे. जबतक सरकारी विद्यालयों के हालात नहीं सुधरेंगे लोगों को अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ाने की सुविधा दी जाएगी. तबतक निजी विद्यालयों का फीस उनकी सरकार वहन करेगी.प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर सरकार बनी तो दो तिहाई बिहारी छात्रों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी..
प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून को लेकर कहा कि जन सुराज की सरकार बनी तो तत्काल शराबबंदी कानून को खत्म कर दिया जाएगा. शराबबंदी कानून से जनता का भला नहीं हो रहा है. उल्टा गरीब लोग जेल भेजे जा रहे हैं. अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है.प्रशांत किशोर ने कहा, विधानसभा चुनावों में अगर एनडीए को जीत मिलती भी है तो यह तय है कि भाजपा उनको (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. लालू के शासनकाल में अपराधी हावी थे, जबकि नीतीश सरकार में अफसरशाही हावी है.