तेज प्रताप यादव का RJD से रिश्ता खत्म, बनाया अलग फेसबुक पेज, दिया नया नारा.

City Post Live

Bihar Chunav 2025 LIVE:

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अब खुद को आरजेडी से अलग कर लिया है.गौरतलब है कि उन्हें परिवार और पार्टी दोनों से लालू यादव निकाल चुके हैं.अबतक तेजप्रताप यादव ये उम्मीद लगाए बैठे थे कि माता-पिता को मनाकर वो अपना टिकेट फाइनल करा लेगें.लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने खुद आरजेडी से अपने आपको अलग कर लिया है.उन्होंने अपने फेसबुक पेज से आरजेडी का सिंबल हटा लिया है. अपना अलग पेज बना लिया है. इस नए पेज से उन्होंने आरजेडी का नाम और चुनाव चिन्ह पूरी तरह हटा दिया है. उन्होंने ‘टीम तेजप्रताप’ नाम से फेसबुक पेज लॉन्च किया है, जहां खुद को एक्टिव बताया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजप्रताप ने एक वीडियो जारी कर लोगों से इस पेज को फॉलो करने और जुड़ने की अपील की. नारा भी दिया – ‘जिसका कायम है प्रताप, वही है आपका अपना तेजप्रताप’, तेजप्रताप ने कहा कि अब वह अपनी सभी गतिविधियां और जनता से जुड़े मुद्दे इसी पेज पर शेयर करेंगे. आरजेडी से अलग होने के बाद तेजप्रताप लगातार चुनावी गतिविधियों में सक्रिय हो रहे हैं. हाल ही में उन्होंने महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी किया था. तेजप्रताप का यह कदम साफ इशारा करता है कि वह अब अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश में जुट गए हैं.

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उन्होंने एक विडियो जारी कर आरजेडी से टिकेट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.उन्होंने कहा था कि अपने माता-पिता से टिकेट के लिए बात करेगें.अगर टिकेट नहीं मिला तो निर्यादलीय चुनाव लड़ेगें.तेज प्रताप महुआ और हसनपुर दोनों जगहों पर लगातार जा रहे हैं.पार्टी से टिकेट मिला तो हसनपुर से लड़ेगें .अगर पार्टी ने टिकेट नहीं दिया तो महुआ और हसनपुर दोनों जगहों से निर्दलीय चुनाव मैदान में नजर आ सकते हैं.तेजप्रताप yadav दावा कर रहे हैं कि उनके अलावा महुआ से दूसरा कोई आरजेडी का नेता चुनाव नहीं जीत सकता..

Share This Article