नाबालिग से रेप केस में घिरे RCB खिलाड़ी यश दयाल पर HC सख्त, गिरफ्तारी के आदेश तेज…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। खिलाड़ी यश दयाल को जयपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने नाबालिग से रेप केस मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, RCB प्लेयर यश दयाल पर हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है। उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। हाईकोर्ट जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत में सुनवाई करते हुए कहा- मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए स्टे नहीं दे सकते हैं। वहीं, यश के वकील कुणाल जैमन ने कहा यह एक सुनियोजित साजिश है। और एक गिरोह सक्रिय है, जो उन्हें लगातार झूठे केस दर्ज कराकर फंसा रहा है। 23 जुलाई को जयपुर की लड़की ने सांगानेर सदर थाने में यश दयाल के खिलाफ रेप केस का मामला दर्ज करवाया था। वहीं, सांगानेर SHO अनिल जैमन के अनुसार, जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। उसने आरोप लगाया था कि क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर उसने मेरा शारीरिक शोषण किया। वहीं, उस समय लड़की केवल 17 साल की थी। इसलिए पुलिस ने खिलाड़ी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

हालांकि, उससे पहले भी 8 जुलाई को यूपी के गाजियाबाद की एक लड़की ने क्रिकेटर के खिलाफ शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप करने का आरोप लगाया था। वैसे इस केस में क्रिकेटर को इलाहाबद कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है। वहीं, यश दयाल 2 साल पहले भी मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाकर विवादों में आए थे। लेकिन फिर बाद में मामला बढ़ते देख स्टोरी डिलीट कर दिया था। इसके जवाब में दयाल ने कहा था- ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैंने दोनों स्टोरी पोस्ट नहीं की थी।’

Share This Article