नीतीश कुमार का बड़ा चुनावी दांव, बना दिया अनुसूचित जाति आयोग और मछुआरा आयोग.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार सरकार ने सवर्ण आयोग के गठन के बाद राज्य अनुसूचित जाति आयोग और मछुआरा आयोग का गठन भी कर दिया है. मनोज कुमार अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और ललन कुमार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष बने हैं. अजीत चौधरी जो पहले राजद में थे मछुआरा आयोग के उपाध्यक्ष हैं. यह आयोग मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए सरकार को सिफारिशें देगा.

अनुसूचित जाति आयोग में कुल सात सदस्य बनाए गए हैं.औरंगाबाद के ललन राम, पटना के रूबेल रविदास और अजीत कुमार चौधरी, नालंदा के संजय कुमार, वैशाली के राम नरेश कुमार, भोजपुर के राम ईश्वर रजक और मुंगेर के मुकेश मांझी सदस्य बनाए गए हैं.अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित मछुआरा आयोग में कुल पांच लोगों को समायोजित किया गया. उनमें रेणु सिंह महिला सदस्य हैं, जो भागलपुर की रहने वाली हैं. दो अन्य सदस्य विद्यासागर सिंह निषाद और राजकुमार हैं, जो क्रमश: समस्तीपुर और पटना जिला के निवासी हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अजीत चौधरी पूर्व में राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में जदयू में हैं. यह आयोग मछुआरों के संरक्षण, कल्याण और आर्थिक विकास के लिए सरकार को अपनी अनुशंसा देगा. अब तक कुल छह आयोगों का गठन हो चुका है। मछुआरा और अनुसूचित जाति आयोग से पहले बाल संरक्षण अधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग और सवर्ण आयोग का गठन हो चुका है.

Share This Article