नीतीश कुमार को तेजस्वी का बड़ा झटका, मंगनीलाल मंडल हुए RJD में शामिल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव  से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दे दिया है. नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को आरजेडी  में शामिल करा लिया है.चर्चा है कि मंगनीलाल मंडल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं.  तेजस्वी यादव, मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे बड़े आरजेडी नेताओं की मौजूदगी में मंगनी लाल मंडल को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. मंगनी लाल मंडल ने पहले ही कहा था कि वे  जेडीयू  में लगातार अपमानित हो रहे थे. एक दिन पहले ही समर्थकों के साथ झंझारपुर के परसा स्थित एक होटल में बैठक के दौरान उन्होंने जदयू से अलग होने की घोषणा की थी. 

मंगनी लाल मंडल झंझारपुर लपक सभा क्षेत्र से जीतकर संसद भी पहुँच चुके हैं. 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं.इस अवधि के दौरान, वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे. 2004 से 2009 तक, वे राज्य सभा के सदस्य भी थे. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राष्ट्रीय जनता दल छोड़ दिया और जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. अब एक बार फिर से वे राजद में लौट आए है.  विधानसभा चुनाव के पहले जदयू के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है. झंझारपुर के इलाकों में मंगनी लाल मंडल की पुरानी पैठ रही है. ऐसे में अब चुनाव के ठीक पहले उनका राजद में आना जहां लालू यादव के पुराने साथी की घर वापसी है, वहीं जदयू के लिए यह एक झटके के रूप में है. 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article