नीतीश सरकार पर चिराग का बड़ा हमला,कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाया सवाल.

Manisha Kumari

Bihar Politics: …तो अब फ्रंट फुट पर खेलेंगे चिराग पासवान! नीतीश कुमार को लिखा लेटर; रखी 3 डिमांड

सिटी पोस्ट लाइव : केन्द्रीय मंत्री एलजेपी (रामविलास ) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और इलाज में लापरवाही को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है. चिराग पासवान ने सिस्टम को विफल बताते हुए कहा है कि यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है. उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. चिराग ने कहा है कि 26 मई को मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर नृशंस हत्या का प्रयास की घटना ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है. यह हृदयविदारक घटना न केवल एक मासूम जीवन की बर्बर हत्या है, बल्कि हमारे राज्य की कानून व्यवस्था, सामाजिक चेतना और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की पूरी विफलता को भी उजागर करती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने कहा कि यह मामला सामाजिक सिस्टम एवं राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी की विफलता का प्रतीक है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस पर शासन मौन रहा, तो यह मौन ही सबसे बड़ा अपराध बन जाएगा. पत्र में चिराग ने लिखा है कि पीड़िता ने छह दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष किया. मगर एक जून को पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लगातार छह घंटे तक उसे एंबुलेंस में ही तड़पते इंतजार करवाया गया. यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि अपराध है.

चिराग ने दुष्कर्मी को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर सजा देने और पीएमसीएच अस्पताल के प्रशासन, डाक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है. इलाज में जानबूझकर देरी और अमानवीय दिखाने वाले कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर तुरंत निलंबित करने की भी मांग की है.

Share This Article