पवन सिंह फिर शाहाबाद में बिगाड़ देगें NDA का चुनावी समीकरण.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़कर पुरे शाहाबाद में एनडीए का सूपड़ा साफ़ करवा दिया.अब उनकी  पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.वो भी निर्दलीय. किस सीट से या किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, ये अभी क्लियर नहीं है. शुक्रवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचीं ज्योति सिंह ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. अगर किसी राजनीतिक दल से टिकट नहीं मिला तो, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 लोकसभा चुनाव के समय पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे. ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.पवन सिंह के मैदान में होने से शाहाबाद में एनडीए का गणित गड़बड़  हो गया था.काराकाट, आरा, बक्सर सभी सीटों पर एनडीए की हार हो गई थी. 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए. इसके बाद कई तस्वीरें पवन सिंह और ज्योति सिंह की सामने आई.

पिछले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के लिए काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार भी किया था. जनता से उनके समर्थन में वोट करने की अपील की थी. फिलहाल, ज्योति सिंह बलिया में हैं और उन्होंने 5 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए पवन सिंह को बर्थ-डे विश किया था.उनके चुनाव मैदान में उतरने के ऐलान से एनडीए के नेताओं की नींद उड़ गई है

Share This Article