सिटी पोस्ट लाइव : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के रास्ते पर उनके बेटे तेजप्रताप दिखाई दे रहे हैं.वो हमेश लोगों से घिरे रहते हैं.लोगों की शिकायतें सुनते हैं और उसके निदान में जुटे रहते हैं.जरुरत पड़ती है तो हाफ पैंट पहने ही थाने पहुँच जाते हैं.तेजप्रताप यादव सोमवार की देर रात हाफ पैंट में 1 बजे पटना के कदमकुआं थाने पहुंच गए. समर्थकों के साथ तेजप्रताप को अचानक थाने में देखकर पुलिसकर्मी चौंक गए. OD पदाधिकारी की सूचना पर परेशानी जानने थानेदार भागे-भागे पहुंचे.
दरअसल, पूर्व मंत्री कदमकुआं इलाके से रात में गुजर रहे थे. गोलंबर के पास कुछ लोग खड़े थे, जिसे देखकर गाड़ी रोक दिया और पूछा कि कोई दिक्कत है क्या.मौके पर मौजूद अरूणेश कुमार ने बताया कि नालंदा जिले के गोन्दू विगहा पंचायत के मुखिया पति विंदु यादव 5 दिनों से लापता हैं. लोकेशन यहीं किसी आसपास के अपार्टमेंट में मिल रही है. उन्हें ही खोजने आए हैं.पुलिस की सहायता मिल जाती तो और आसान हो जाता. बस क्या था, इतना सुनने के बाद तेजप्रताप सभी को लेकर थाने पहुंच गए. फिर पुलिस उस लोकेशन पर परिजनों के साथ गई। सर्च किया गया. हालांकि बिंदु मुखिया का कुछ पता नहीं चला.
विंदु यादव की पत्नी मुखिया बेबी देवी ने इस संबंध में नालंदा के चिकसौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.शुक्रवार की सुबह बाइक से घर से निकले थे. उन्होंने जाते समय कहा था कि थोड़ी देर में वापस लौट जाएंगे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे.फोन भी लगातार बंद आ रहा था. रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद चिकसौरा थाने में आवेदन देकर पुलिस की मदद मांगी.