पटना एयरपोर्ट का रनवे पड़ा छोटा,पायलट की सुझबुझ से ताल गया हादशा,ओवरशूट कर गया विमान.

City Post Live

, 173 यात्रियों की अटकी जान

Patna Airport Accident:

सिटी पोस्ट लाइव : पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की  फ्लाइट 6E-2482 की खतरनाक लैंडिंग ने यात्रियों के होश उड़ा दिए.लैंडिंग के दौरान रनवे ओवरशूट करने की नौबत आ गई. पायलट ने होशियारी दिखाई और विमान को दोबारा उड़ाने (गो-अराउंड) का फैसला लिया.लैंडिंग करते करते अचानक फ्लाइट ऊपर उड़ गई तो  फ्लाइट में सवार 173 यात्रियों की साँसे थम गई. अगर पायलट ने वक्त रहते सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो यह विमान पटना के पोलो रोड पर स्थित मंत्रियों और अधिकारियों के आधिकारिक आवास से टकरा सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो जाता.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए नीचे आ रही थी, पायलट को अंदेशा हुआ कि रनवे की लंबाई पर्याप्त नहीं होगी, यानी वे रनवे को पूरी तरह कवर नहीं कर पाएंगे. ऐसी स्थिति में एयर सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत पायलट ने तत्परता दिखाते हुए विमान को तुरंत दोबारा टेकऑफ कराया.कुछ मिनटों की उड़ान के बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारा गया. यात्रियों में से कई ने बताया कि लैंडिंग के समय झटका महसूस हुआ और विमान फिर अचानक ऊपर उड़ गया.

पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया गया है कि कोई तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि यह एक मानक एहतियात थी, जिसे पायलट ने सही समय पर अपनाया. इंडिगो एयरलाइंस ने भी बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और पायलट ने स्थिति को सावधानीपूर्वक हैंडल किया.गौरतलब है कि पटना एयरपोर्ट का रनवे अपेक्षाकृत छोटा है और खराब मौसम या अन्य कारणों से ऐसे फैसले लेना पायलट की जिम्मेदारी होती है. पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने एक संभावित दुर्घटना को टाल दिया.

Share This Article