पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, पटना-भुवनेश्वर समेत 4 फ्लाइट्स की उड़ान रद्द.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.देश भर के 244 चिह्नित जिलों में बुधवार को शाम 7 बजे  बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया गया. पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.  पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया. इंडिगो की विमान संख्या 6E 6485, जो 1:25 पर भुवनेश्वर से पटना आने वाली थी, को रद्द कर दिया गया है. इंडिगो की विमान संख्या 6E 6394, जो सुबह 9:15 पर चंडीगढ़ से पटना आनी थी, उसे भी रद्द कर दिया गया.

पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 2 फ्लाइट्स को भी रद्द किया गया है. पटना एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ सघन जांच की जा रही है. पटना एयरपोर्ट पर तैनात CISF जवान मुस्तैदी के साथ आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं. पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इंडिगो की विमान संख्या 6E 6394 जो कि सुबह 9:55 पर भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने वाली थी, अब इस विमान को भी रद्द कर दिया गया.एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या IX 1591, जो 11:55 पर गाजियाबाद के लिए उड़ान भरनी थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति देखने को मिल रही है. ऐसे में देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. सुरक्षा के मद्देनजर उन विमानों को रद्द किया गया है. बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारतीय सेवा पर हमें गर्व है. भारतीय सेना ने सिखाया है कि कोई भी आतंकी संगठन अगर आंख उठाने की कोशिश करेगा, तो उसका यही हश्र होगा.

Share This Article