पटना जंक्शन पर युवक की धू-धू कर जलकर मौत, रेलवे प्रशासन पर सवाल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना जंक्शन पर शनिवार को पश्चिमी फुट ओवर ब्रिज से एक युवक अचानक कूद गया. रेलवे ट्रैक पर गिरने से  पहले वह 25000 वोल्ट के बिजली की तार के संपर्क में आ गया . वह नीचे गिरने के बाद धू धू कर जल गया. उसकी मौके पर ही हो मौत हो गई. युवक को जीवित जलते हुए देखकर लोग डर गए और स्टेशन पर अफरातफरी मच गई.

लोगों के अनुसार पटना जंक्शन पर शनिवार की शाम एक युवक पश्चिमी फुटओवर ब्रिज पर गया. थोड़ी देर तक वह वहां टहलता रहा और फिर अचानक पुल की 5 फुट ऊंची जाली पर चढ़ गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता युवक वहां से नीचे कूद गया. रेलवे ट्रैक पर गिरने से पहले वह 25 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया.वह धू-धू जलते हुए नीचे गिरा. कुछ ही मिनट में उसका पूरा शरीर जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हादसा प्लेटफॉर्म 8-9 के बीच ट्रैक पर हुआ. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.इस हादशे ने रेल यात्रियों को हिलाकर रख दिया है.हादशे को लेकर पटना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.कैसे युवक टावर पर चढ़ गया.पुलिस ने उसे रोका क्यों नहीं?

Share This Article