तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला: सड़क हादसे, मक्का सुखाने की अव्यवस्था, बिगड़ी कानून व्यवस्था

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पूर्णिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में मक्का को सड़कों पर सुखाने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है।

तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो हर पंचायत में मक्का सुखाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी और आम जनता को भी सुरक्षित यातायात मिलेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़कों से मक्का हटाने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध अपने चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक और मंत्री खुद अपराधियों को बचा रहे हैं। “हत्या के मामलों में कार्रवाई के नाम पर शून्य काम हुआ है, पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा, बल्कि अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है,” उन्होंने कहा। उन्होंने एक मामले का जिक्र किया जिसमे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तक सही तरीके से नहीं बनाई गई और गंभीर धाराएं जैसे पोक्सो (POCSO) तक हटा दी गईं।

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें देश की सेना पर गर्व है। “भारतीय सेना ने पहले भी पाकिस्तान को दो हिस्सों में बाँट दिया था, और इस बार भी यदि जरूरत पड़ी तो सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी,” उन्होंने कहा। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, उनकी पार्टी उसका समर्थन करेगी।

Share This Article