आरा में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की लूट, पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने तनिष्क ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। टाउन थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित इस प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद अपराधी ग्राहक बनकर घुसे और कुछ ही मिनटों में लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

स्टाफ को बंधक बना 9 मिनट में करोड़ों की लूट

स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय के अनुसार, सुबह 10:15 बजे जब शोरूम में गहनों को काउंटर पर सजाया जा रहा था, तभी 6-7 अपराधियों ने अंदर घुसकर हथियार निकाल लिए और स्टाफ को बंधक बना लिया। महज 9-10 मिनट के भीतर उन्होंने करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के गहने लूट लिए।

शोरूम स्टाफ पर हमला, गार्ड को धमकाया

अपराधियों ने स्टाफ को डराने के लिए हथियार लहराए। इस दौरान सेल्समैन रोहित कुमार को घायल कर दिया गया, जबकि सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकुर को बंदूक दिखाकर जमीन पर बैठा दिया गया। किसी को भी विरोध करने का मौका नहीं मिला, और बदमाश आसानी से गहनों से भरे डिब्बों को लेकर फरार हो गए।

मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर, लूट के जेवर बरामद

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी। आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास से लूट के कुछ गहने भी बरामद किए गए हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाकी अपराधियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस लूट में एक अंतरजिला गिरोह शामिल हो सकता है। पुलिस जल्द ही बाकी बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Share This Article