सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। आज 6 अगस्त से ऑनलाइन की आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। ऐसे में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहीं, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अगस्त,2025 तक है। और इसकी वैकेंसी बिहार,यूपी सहित कई राज्यों में उपलब्ध है। SBI की तरफ से क्लर्क के कुल 6589 खाली पदों पर भर्ती होने वाली है।
आयु सीमा (1 अप्रैल 2025 तक):- न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 वर्ष; आरक्षण वर्गों को नियमानुसार छूट
आवेदन शुल्क:-
सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए ₹750,
SC/ST/PwBD/Ex‑Servicemen के लिए शूल्क नि:शुल्क है।
चयन प्रक्रिया:-
प्रिलिमिनरी परीक्षा: 100 अंक, 1 घंटा
मेन्स परीक्षा: 190 प्रश्न, 200 अंक, समय अवधि 2 घंटे 40 मिनट
लैंग्वेज प्राफिशिएंसी टेस्ट (LPT): बिहार के उम्मीदवारों को हिंदी भाषा संबंधित टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा यदि उन्होंने अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़ाई की हो।
सैलेरी:-
Basic pay ₹24,050 से शुरू होकर ₹64,480 तक, लगभग ₹46,000 मासिक भत्तों सहित (अटेंडेन्स, DA, HRA आदि शामिल)
आवेदन की प्रकिया:-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: [sbi.co.in/web/careers] के Current Openings → Recruitment of Junior Associates सेक्शन में जाएँ।
- Registration / New Registration द्वारा अपना खाता बनाएँ।
- आवेदन फॉर्म भरना: व्यक्तिगत विवरण, स्नातक की जानकारी, आदि दर्ज करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें:
फोटो: 200 × 230 पिक्सेल (20–50 KB)
हस्ताक्षर: 140 × 60 पिक्सेल (10–20 KB) - फ़ीस भुगतान करें:
(General/OBC/EWS: ₹750; SC/ST/PwBD/XS/DXS: ₹0) - सबमिट करें:
आवेदन की प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।