Bihar Election 2025 :
सिटी पोस्ट लाइव : ऑपरेशन सिंदूर का असर बिहार की राजनीति पर खूब दिखाई दे रहा है.आतंकी हमले के बाद सरकार पर निशाना साधनेवाले विपक्ष के नेताओं के सुर ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदल गये हैं. पिछले दो दिनों से बिहार के तमाम विपक्षी दलों के नेताओं के सुर बदले बदले दिख रहे हैं.पाकिस्तान पर बम गिराने के बाद अब पीएम मोदी बिहार में बम फोड़ने आ रहे हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी के बिहार दौरे पर आ रहे हैं. रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम है.
रोहतास जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है. डीएम-एसपी ने ने सभा स्थल, मंच एवं हेलीपैड के निर्माण के लिए भी बारीकी से निरीक्षण किया.पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे की मजबूती के लिए बैरिकेडिंग, मंच स्थल, वाहन पड़ाव, समतलीकरण सहित अन्य सभी तैयारियां की जानी हैं. कार्यक्रम स्थल पर भीड़ पर नज़र रखने के उद्देश्य से चयनित स्थल के चारों ओर वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा.
चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं की सौगात देकर गए हैं .उसी दौरे के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जबाबी कारवाई का ऐलान किया था.पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने के बाद उनके फिर बिहार आने की तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा काराकाट विधानसभा के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सौगात की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं- सड़क, पुल, पुलिया आदि से संबंधित कार्यों पर होने वाले खर्च से संबंधित योजनाओं की जानकारी ही नहीं देंगे, बल्कि बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कई घोषणाएं कर सकते हैं. एक अनुमान के अनुसार, उक्त कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि की घोषणा 30 मई को होने वाली है.