सिटी पोस्ट लाइव : आज पूर्व आईपीएस ,रेल आईजी रह चुके नूरुल होदा मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का दामन थाम लिया.नूरुल होदा ने आईपीएस सेवा से वीआरएस लेकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की है. मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. पूर्व आईपीएस अधिकारी मो. नुरुल होदा सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं और 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं. उन्होंने रेलवे सुरक्षा आयुक्त के पद पर कार्य किया और अब वे मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हुए हैं.
नुरुल होदा ने प्रारंभिक शिक्षा सीतामढ़ी मेंसे हाशिल करने के बाद बिहार विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र से स्नातक किया. दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक भी किया. कई भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, फारसी और अरबी में दक्षता हाशिल करने के बाद उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा दी और क्लास वन ऑफिसर बने.उन्होंने रेलवे सुरक्षा में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और नक्सलवाद एवं अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीतियाँ लागू कीं.
नुरुल होदा ने कहा है कि वे बिहार में मुसलमानों के बीच नेतृत्व संकट को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनका लक्ष्य सामाजिक-आर्थिक बाधाओं को समाप्त करना और शिक्षा को बढ़ावा देना है ताकि विभाजनकारी राजनीति का सामना किया जा सके.गौरतलब है कि लगातार IAS और IPS अधिकारी राजनीति में आ रहे हैं.हाल ही में चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने भी ‘हिंद सेना’ नामक पार्टी बनाकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की राजनीति में पूर्व आईपीएस अफसरों की एंट्री किस तरह बिहार के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करती है.