पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठक में गाली गलौज,BJP MLC पर धमकी देने का आरोप.

City Post Live

: भारी बवाल, भाजपा एमएलसी ने किया , जान से मारने की धमकी !

सिटी पोस्ट लाइव : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में गुरुवार को सीनेट सदस्य और बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव तथा कुलसचिव के बीच तीखी बहसबाजी हुई. मामला इतना उलझा कि नौबत गाली-गलौज तक आ गई. कुलसचिव एन के झा ने आरोप लगाया है कि नवल किशोर यादव ने उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि जैसे ही सीनेट की बैठक शुरू हुई कुछ मुद्दों को नवल किशोर यादव ने उठाया जिस पर संतोषजनक जवाब नहीं आने पर उन्होंने आपत्ति जताई. स्थिति ऐसी हो गई कि तू-तड़ाक की भाषा में बात होने लगी. 

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वीसी शरद कुमार यादव और कुलसचिव एन के झा के साथ ही बीजेपी MLC नवल किशोर यादव, माले विधायक संदीप सौरभ आदि सीनेट के सदस्य हैं. बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा छात्रवृति का पैसा ठीकेदारों को देने के मुद्दे पर मामला गरमाया. कुलसचिव द्वारा बैठक में बताया गया कि यह मामला कोर्ट में है. इस बीच सीनेट सदस्य और एमएलसी नवल किशोर यादव से काफी नोकझोंक हुई और  तू-तड़ाक तथा गाली गलौज होने की बातें सामने आई हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कुलसचिव एन के झा ने कुलपति प्रो.शरद कुमार पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि 29 मार्च  कुलपति के सुरक्षागार्ड उनपर हमला करने की नीयत से रात 10 बजे उनके घर पहुंचे थे. इसे लेकर उन्होंने बहादुरपुर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई थी. अब नवल किशोर यादव से हुई बहसबाजी के बाद कुलसचिव प्रोफेसर एनके झा ने कहा ऐसी स्थिति में कार्य करना मुश्किल है. जरूरत पड़ी तो इस्तीफा भी दूंगा.

Share This Article