बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। 20 नवंबर को गांधी मैदान में 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिसके बाद अब एक अनौपचारिक लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में दावा किया गया है कि सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

अनौपचारिक सूची के मुताबिक, नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में कई बड़े विभागों के बंटवारे का दावा किया जा रहा है। इस कथित सूची में सम्राट चौधरी को गृह विभाग, जबकि विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व तथा खान एवं भू-तत्व विभाग का जिम्मा दिए जाने की बात कही गई है। वहीं मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग और दिलीप जयसवाल को विधि तथा उद्योग विभाग मिलने का दावा किया गया है। वहीं, सूची में यह भी बताया गया है कि नितीन नवीन को पथ निर्माण विभाग, जबकि रामकृपाल यादव को नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग दिए जाने का दावा है। सूची में आगे बताया गया है कि नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मिलने की बात कही गई है।
वहीं श्रेयसी सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी और खेल विभाग, तथा प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता विभाग के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, जदयू को मिले विभागों की बात करें तो अनौपचारिक सूची के अनुसार अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग और मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग दिए जाने का उल्लेख है।
(CITY POST LIVE इस अनौपचारिक सूची की पुष्टि नहीं करता। आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जाए।)