बबूल का पेड़ रोपेंगे तो खजूर कैसे मिलेगा: पप्पू यादव

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव ने आज एक बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस को बिहार में नेतृत्व करना चाहिए और विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का नाम तय किए बिना चुनाव लड़ने की बात की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, “गठबंधन चाहे जैसा हो, हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कांग्रेस को बिहार में नेतृत्व करना चाहिए।” पप्पू यादव ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, “राज्य में इस समय हालत बहुत खराब हैं, मंत्री और विधायक रंगदारी की मांग कर रहे हैं। नीतीश कुमार को इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह साफ है कि अपराधी और माफिया पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। अब समय आ गया है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने हाल ही में बिहार की स्थिति पर गंभीर तंज कसते हुए कहा, “अगर बबूल का पेड़ रोपोगे तो खजूर नहीं मिलेगा,” उनका यह बयान राज्य में बढ़ते अपराध और माफिया के प्रभाव पर था। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अगर पड़ोसी के घर में आग लगी हो, तो उसे बुझाना चाहिए। साथ ही कहा कि सांप को दूध पीलाईएगा तो वो एक दिन आपको डसेगा ही। जहां एक तरफ पप्पू यादव ने बिहार में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की, वहीं नीतीश कुमार के महिला पर दिए गए बयान पर उन्होंने उनका बचाव किया।

पप्पू यादव ने आगे कहा, “नीतीश कुमार से एक गलती हुई है, और यह बयान नहीं दिया जाना चाहिए था।” साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को भी सलाह दी कि उन्हें महिलाओं पर इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। ये चाचा भतिजा का मामला है। पप्पू यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नेतृत्व मिलना चाहिए साथ ही नीतीश सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए। पप्पू यादव का यह बयान बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, खासकर जब बात राज्य में बढ़ते अपराध और माफिया के प्रभाव की हो। उनका कहना है कि नीतीश कुमार को अब ठोस कदम उठाने होंगे, वरना स्थिति और बिगड़ सकती है।

Share This Article