Bihar Top News LIVE:
सिटी पोस्ट लाइव :बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है.बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र में आज प्रश्नोत्तर से पहले. कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर हंगामा किया. विधानसभा पोर्टिको में बैनर पोस्टर लेकर नारेबाजी की. कांग्रेस विधायकों ने बीपीएससी छात्रों की मांगों को मानने की बात उठाई और कहा कि सदन के भीतर और बाहर मांग करेंगे.आरजेडी विधायकों का हंगामा जारी रहा. विधासभा के बाहर आरजेडी के विधायक हाथ में झुनझुना लेकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए. सरकार के वादे झुनझुना बताया और आशा, रसोइया के मानदेय बढाने की मांग की.
बिहार विधानसभा में आज से विभिन्न विभागों के बजट पर चर्चा है. बिहार विधानसभा में आज पथ निर्माण विभाग के मंत्री के द्वारा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से संबंधित वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा में पेश करेंगे. सदन में सदस्यों के द्वारा अल्प सूचित और तारांकित के साथ-साथ ध्यानाकर्षण के सवाल पूछे जाने हैं जिसका सरकार जवाब देगी. बिहार विधानसभा के विभिन्न समितियों का प्रतिवेदन विधानसभा में रखा जाना है.