Bihar Weather Today:
सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रीय है.मौसम विभाग के अनुसार दो जुलाई तक इसका प्रभाव प्रदेश में बना रहेगा. अगले 24 घंटों के दौरान पटना एवं आसपास इलाकों में तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है. अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, गया और औरंगाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.
30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार है.बीते 24 घंटों के दौरान नवादा जिले के पकरीबारांवा में 40.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. राजधानी और आसपास इलाकों में गुरुवार को बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई.पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
मुंगेर के संग्रामपुर में 33.3 मिमी, भागलपुर के संग्रामपुर में 29.8 मिमी, भागलपुर के इस्लामपुर में 29.8 मिमी, पटना के दनियावां में 29.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई.जमुई के झाझा में 28.3 मिमी, मुजफ्फरपुर में 28.0 मिमी, मुंगेर में 27.5 मिमी, बांका के रजौन में 26.8 मिमी, नवादा के कौआकोल में 26.5 मिमी एवं शेखपुरा के शेखपुर सराय में 25.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई.पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28.2 रहा., गया का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा.