मटका फोड़ प्रतियोगिता के दौरान विवाद, पत्थरबाजी, जांच के लिए पहुंचे आईजी

Rahul
By Rahul

जहानाबाद। होली के अगले दिन जहानाबाद के नया टोला मोहल्ले में आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता के दौरान झड़प और पत्थरबाजी की घटना हुई। इसको लेकर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। घटना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने के बाद आईजी क्षत्रनील सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम मौके पर पहुंची।

आईजी ने की बैठक

आईजी क्षत्रनील सिंह ने नया टोला मोहल्ले में स्थानीय लोगों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

  1. शुभम कुमार (राजाबाजार उत्तरी दौलतपुर)
  2. विनोद कुमार (धनरूआ थाना क्षेत्र, चक्रमल)
  3. विजय प्रसाद (नया टोला)
  4. वशिष्ठ राम (नया टोला)

पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसाया नहीं जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि सही कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article